अस्पताल में महिला की मौत के बाद डॉक्टर से मारपीट, ओपीडी सेवाएं बंद

इंफाल (मणिपुर)। अस्पताल में महिला की मौत के बाद डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। राजधानी के एक प्रमुख अस्पताल में मरीज की मौत हो गई। इससे गुस्साए बड़ी संख्या में लोगों ने एक डॉक्टर पर हमला किया और तोडफ़ोड़ की। इसके बाद चिकित्सकों के संघ ने ओपीडी और आपातकालीन सहित सभी सेवाएं निलंबित कर दीं।

यह है मामला

क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में सर्जिकल प्रसव के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ संपत्ति में तोडफ़ोड़ की और एक डॉक्टर पर हमला किया। बाद में लोगों का एक बड़ा समूह भी उनके साथ शामिल हो गया।

शिक्षक एवं चिकित्सा अधिकारी संघ (टीएएमओए) ने वरिष्ठ डॉक्टर पर हमले के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक सभी सेवाएं बंद कर दी। रिम्स अधिकारियों ने महिला की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उसके परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जाएगी। उनकी शिकायतों के समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। अस्पताल ने तोडफ़ोड़ और हमले की निंदा करते हुए कहा कि इससे कानूनी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस