नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़)। नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई बोधघाट पुलिस ने की। तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सूचना मिली कि बोधघाट चौक की ओर आ रही मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टेबलेट की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को पकड़ा। आरोपी के चक्रधर राव 39 वर्ष, निवासी कोंटा, अर्जुन कश्यप 23 वर्ष, निवासी पनारापारा और वारिस अहमद 26 वर्ष, निवासी पलामू, झारखंड हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक बोरी में भरी प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद हुईं। इनकी कीमत 10,450 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, बोधघाट थानांतर्गत करकापाल जंगल के पास एक युवक को नशीली दवाई बेचने के आरोप में पकड़ा गया। करकापाल के जंगल में एक युवक के द्वारा नशीली टेबलेट व सीरप बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने राकेश झा 34 वर्ष निवासी धरमपुरा को घेराबंदी कर धर दबोचा। युवक की तलाशी लेने पर नशीली दवा बरामद हुई। इसकी कीमत 3,088 रूपए आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी