औषधि विभाग ने दूसरे राज्यों की सरकारी मुहर लगी अवैध दवाएं पकड़ी

रुडक़ी (उत्तराखंड)। औषधि विभाग ने दूसरे राज्यों की सरकारी मुहर लगी अवैध दवाएं पकड़ी हैं। बरामद दवाओं में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार के लिए चिह्नित दवाएं भी शामिल हैं। इन पर स्पष्ट रूप से सरकारी मुहर लगी हुई थी। जांच की जा रही है कि ये दवाएं निजी हाथों तक कैसे पहुंचीं।

यह है मामला

विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सलीयर, रुडक़ी में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से दवाओं की बिक्री हो रही है। आसपास के क्षेत्रों में झोलाछाप को दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने मैसर्स फलक नाज नामक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं। इनमें कई दवाएं सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति के लिए चिह्नित थीं। इन पर राजस्थान प मध्य प्रदेश सरकार की मुहर लगी हुई थी।

कुल 12 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त कीं। बरामद दवाओं को सीलबंद किया गया है। पूछताछ के दौरान प्रतिष्ठान संचालक वैध औषधि लाइसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। अनीता भारती ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है। सरकारी आपूर्ति की दवाएं आमतौर पर निशुल्क वितरण के लिए होती हैं। उनका निजी बाजार में पाया जाना किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि ये दवाएं सरकारी चैनल से बाहर कैसे आईं। टीम में औषधि निरीक्षक हरीश सिंह एवं मेघा शामिल रहीं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन