मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशे के इंजेक्शन व गोलियां बरामद

हरिद्वार। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन व गोलियां बरामद करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार की सूचना पर की। मौके से स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली कि पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में बिना लाइसेंस के जनता मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। स्टोर पर दवाइयों की आड में नशे का कारोबार हो रहा है। सूचना के तहत एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा और स्टोर से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद की। मेडिकल स्टोर संचालक सहवान पुत्र दिलशाद को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस