ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक से मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

शामली (उत्तरप्रदेश)। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे को निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि निधि पांडे एक मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण कर रही है।

इस दौरान उनके साथ गया कर्मचारी कहा रहा है कि स्टोर संचालक ने सब्जी मंडी लगा रखी है, कभी 25 तो कभी 30 कह रहा है। इस पर वह स्टोर संचालक को धमकाते हुए कहती है उसके पास नारकोटिक्स की दवा मिली है। स्टोर में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने लायक सामान है। वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रही है कि दुकान चलानी है तो देना पड़ेगा।

स्टोर संचालक घर से पैसे लाने की बात कहता है तो वह अपने कर्मचारी को उसके साथ भेजती है। स्टोर संचालक दस हजार रुपये देते हुए कह रहा है कि घर पर इतने ही रुपये थे। इस बारे में जिला औषधि निरीक्षक का कहना है कि उसने किसी से कोई पैसे नहीं मांगे। उन्हें बदनाम करने के लिए किसी ने वीडियो को एडिट कर वायरल किया है। रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस