ड्रग इंस्पेक्टर ने ली दवा दुकानदार से रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार

गुवाहाटी। ड्रग इंस्पेक्टर को एक मेडिकल स्टोर संचालक से चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने का माामला प्रकाश में आया है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय में एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जोरहाट के औषधि निरीक्षक तेजेंद्र सैकिया ने शिकायतकर्ता से उसे बिना किसी व्यवधान के अपनी दवा दुकानें चलाने की अनुमति देने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में, उन्होंने रिश्वत की राशि घटाकर चार हजार रुपये कर दी थी। रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने निदेशालय की शरण ली है।

शिकायत के अनुसार सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की एक टीम ने औषधि निरीक्षक जोरहाट के कार्यालय में जाल बिछाया। टीम ने औषधि निरीक्षक तेजेंद्र सैकिया को रिश्वत के रुपये लेते ही उनके कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की राशि उसके कब्जे से बरामद कर ली गई है और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(ए) के तहत एसीबी थाना में मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त ड्रग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत