ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 1.26 लाख प्रतिबंधित गोलियां जब्त

फिरोजपुर (पंजाब)। ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 1.26 लाख प्रतिबंधित गोलियां जब्त की गई हैं। फिरोजपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की। इसमें 86,800 प्रीगैबलिन कैप्सूल और 40,000 ट्रामाडोल टैबलेट शामिल हैं। कुल 1,26,800 नशीली गोलियां और एक क्रेटा गाड़ी भी बरामद की गई। फिरोजपुर शहर निवासी कुणाल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला

सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। रखड़ी रोड स्थित सब्जी मंडी के पास गश्त के दौरान पुलिस को नशीली दवाओं के अवैध व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की। इसमें 86,800 प्रीगैबलिन कैप्सूल और 40,000 ट्रामाडोल टैबलेट शामिल हैं। कुल 1,26,800 नशीली गोलियां और एक क्रेटा गाड़ी भी बरामद की गई। आरोपी फिरोजपुर शहर निवासी कुणाल कपूर बताया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक हफ़्ते पहले ही पुलिस ने एक ऐसे ही रैकेट का पर्दाफ़ाश किया था। इसमें एक स्थानीय केमिस्ट एजेंसी के घर और स्टोर से 8,18,300 नशीली गोलियाँ और कैप्सूल, 2.70 लाख रुपये की ड्रग मनी ज़ब्त की गई थी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश