ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 2 लोग किए गिरफ्तार

नई दिल्ली। ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर स्थित हरिजन बस्ती के पास एक अभियान चलाया। यहां नशीले पदार्थ की सप्लाई की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 30 लाख रुपए की 1.5 किलोग्राम अल्प्राजोलम और 1.25 करोड़ की 606 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

यह है मामला

क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली के गाजीपुर स्थित हरिजन बस्ती के पास अभियान चलाया। यहां मादक पदार्थ की सप्लाई की योजना बनाई जा रही थी। टीम ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान महेंद्र पाल और नत्थू खान के रूप में हुई है।

दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित फरीदपुर के निवासी हैं। बताया गया कि महेंद्र पाल शुरुआत में हेरोइन निर्माताओं को अल्प्राजोलम की आपूर्ति करता था। उसने अवैध नशीली दवाओं के व्यापार में नेटवर्क खड़ा कर लिया। दूसरा आरोपी नत्थू खान का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

उसे पहले तीन मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज है। उसके भाई के पास अफीम की खेती का लाइसेंस था, जिसका दुरुपयोग हेरोइन उत्पादन के लिए किया गया था। अधिकारियों का मानना है कि यह भंडाफोड़ उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सक्रिय अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट