नशीली दवाओं की बिक्री का भंडाफोड़, व्यापारी गिरफ्तार

लखनऊ। नशीली दवाओं की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई औषधि विभाग और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने की। यह गोरखधंधा अमीनाबाद से लेकर राजाजीपुरम तक फैला हुआ है। बिना बिल के भारी मात्रा में नशे की दवाएं बेचने के आरोप में दो मेडिकल फर्में जांच के घेरे में हैं। एक आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि कई संदिग्धों की भूमिका की जांच चल रही है।

यह है मामला

अमीनाबाद की न्यू मंगलम एजेंसी पर 18 जुलाई को रेड हुई थी। प्रोपराइटर कोमल शुक्ला और परिवार जांच के घेरे में है। 6 अगस्त को टीम ने श्याम एजेंसी, राजाजीपुरम पर छापा मारा था। भारी मात्रा में नारकोटिक दवाएं बरामद की थीं। वहीं प्रोपराइटर आशीष कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था।

मौके से 78624 कैप्सूल, 9400 टैबलेट और सिरप की दर्जनों बोतलें बरामद हुई हैं। फर्म से मिले कंप्यूटर का डेटा पूरी तरह से डिलीट किया गया था। कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। 4 संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए हैं।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार