देवरिया (यूपी)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। कमयिां सामने आने पर दवा बिक्री पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने यह कार्रवाई की।
मईल बाजार स्थित बरनवाल मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। निरीक्षण में मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर अर्चना बरनवाल नहीं मिली। मेडिकल स्टोर में विक्रय अभिलेख एवं कैशममों जारी नहीं किया जा रहा था। शिड्यूल एच की औषधियों का रिकार्ड मौके पर नहीं मिला। एक्सपायर औषधियों पर अलग से लेबल लगा नहीं मिला। जानवरों की औषधियों का भी अलग भंडारण कर लेबल लगा नहीं पाया गया।
कई स्तर पर कमियां मिलने पर औषधि निरीक्षक ने तीन दवाओं के सैंपल लिए। 13 दवाओं की खरीद, बिक्री का ब्योरा मांगा। जांच में मेडिकल स्टोर में कम तापमान की औषधियों को रखने को फ्रीज नहीं मिला। डॉक्टर के पर्चे पर दी जाने वाली औषधियों का विक्रय अभिलेख भी नहीं पाया गया। मेडिकल स्टोर से 3 औषधियों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला को भेजा गया। जांच रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्यवाही की जायेगी। कमियां मिलने पर मेडिकल स्टोर पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।










