मोतिहारी ( बिहार)। दवा दुकानों में छापेमारी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रग विभाग ने बलुआ चौक पर दो मेिडकल स्टोरों में दबिश दी।

यह है मामला

ड्रग विभाग टीम ने राज ड्रग और राकेश मेडिकल में घंटों तक जांच की। जांच के दौरान दुकानों में रखे दवा के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही खरीद-बिक्री बिल, स्टॉक रजिस्टर और फार्मासिस्ट की उपस्थिति को भी खंगाला। कई दवाओं के बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और लाइसेंस की वैधता भी जांची।
जांच के दौरान कुछ दवाओं में अनियमितता पाई गई। इसके बाद टीम ने उन दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए। इन सैंपल को लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की पूरी रिपोर्ट विभाग के वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। इस कार्रवाई से आसपास के दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।