मुंबई (महाराष्ट्र)। पांच फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई का मामला प्रकाश में आया है। यह कार्रवाई गोवंडी, देवनार, बांद्रा इलाके में मुंबई पुलिस ने की है। होम्योपैथी की डिग्री लेकर एलोपैथी दवाओं से इलाज की बात सामने आई। इस दौरान एक आरोपी डॉक्टर तो सिर्फ सातवीं पास निकला। कुल पांच डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से किसी के भी पास मेडिकल लाइसेंस नहीं था। कुछ डॉक्टरों के पास होम्योपैथिक की डिग्री थी। लेकिन वह एलोपैथिक इलाज कर रहे थे।
यह है मामला
क्राइम ब्रांच ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में फर्जी पांच डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास डिग्री थी, उन्हें नोटिस देकर छोड़ दियाद्ध उनके क्लीनिक से एलोपैथिक दवाइयां भी सीज कर ली। इनमें चार क्लीनिक देवनार के जाकिर हुसैन नगर के गोवंडी इलाके में मिले। एक क्लीनिक नौपाड़ा-बांद्रा पूर्व इलाके में स्थित था।
बिना लाइसेंस कर रहे थे इलाज
ये कथित डॉक्टर बिना मेडिकल योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहे थे। सभी क्लीनिक सामान्य मेडिकल सेंटर की तरह संचालित किए जा रहे थे। पुलिस ने 1,19,324 रुपये की दवाएं और मेडिकल सामग्री जब्त की। इसमें इंजेक्शन की बोतलें, सिरिंज, एंटीबायोटिक टैबलेट, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और अन्य मेडिकल सामान शामिल हैं।
आरोपियों की पहचान
1. सगीर अहमद अब्दुल माजिद हाशमी (39) – डॉ. सगीर क्लीनिक ( गिरफ्तार )
2.अखिलेश कुमार देवेंद्र कुमार दुबे (47) – गायत्री क्लीनिक ( नोटिस )
3. मेहमूद आलम मोहम्मद शरीफ शेख (36) – आयशा क्लीनिक ( नोटिस)
4. केशव प्रसाद कुद्दूर पटेल (56) – पटेल क्लीनिक ( गिरफ्तार )
5. मोहम्मद आफताब शौकत खान (56) – आफताब खान क्लीनिक (सबसे गंभीर आरोप )
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।










