नशीली दवा की कार से तस्करी पकड़ी, 72,400 नशीली गोलियां जब्त

डबवाली, सिरसा (हरियाणा)। नशीली दवा की कार से तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने 72,400 नशीली गोलियां जब्त कर आरोपी तस्कर को अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई कालांवाली क्षेत्र के तारूआना रोड पर सीआईए डबवाली ने की। आरोपी कार चालक की पहचान जोगेंद्र निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।

यह है मामला

सीआईए कालांवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक रामस्वरूप की अगुवाई में पुलिस टीम तारूआना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर रखे कार्टन में भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने जांच की तो 32,400 नशीले कैप्सूल और 40,000 गोलियां बरामद हुईं। बताया गया कि इन दोनों नशीली दवाओं को बिना वैध लाइसेंस व डॉक्टर की सलाह के रखना पूरी तरह गैरकानूनी है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाया और वह इन्हें कहां सप्लाई करने जा रहा था।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश