नशीली दवा की विदेश में तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़

अहमदाबाद (गुजरात)। नशीली दवा की विदेश में तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर दर्द निवारक दवा एटोमिडेट को विदेश भेजने का आरोप है। इसे एलोवेरा पाउडर और निजी देखभाल सामग्री बताकर भेजा जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निकुंज गढिय़ा, चेतन वावडिया और भौतिक पदमनी हैं। तीनों सूरत के रहने वाले हैं। उनका संपर्क मलयेशिया और थाईलैंड के ड्रग कार्टेल के लोगों से भी था। यह कार्रवाई एक खुफिया सूचना के बाद की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग यह दवा विदेशों में भेज रहे हैं।

निकुंज गढिय़ा अपनी कंपनियों डीडब्ल्यूएन बायोसाइंस, न्यूट्रल फार्मा और ओम हर्ब्स के जरिये यह काम करता था। भौतिक पदमनी अपनी कंपनी जानी फार्मा का इस्तेमाल करता था। वहीं, चेतन वावडिया रुद्र एंटरप्राइज के जरिये दवा विदेश भेजता था। तीनों आरोपी मुंबई हवाई अड्डे से एयर कार्गो के जरिये दवा भेजते थे। इसके लिए नकली बिल बनाए जाते थे। उत्पाद पर गलत लेबल लगाया जाता था। सीमा शुल्क की मंजूरी के लिए फर्जी दस्तावेज भी जमा किए जाते थे। कई देशों में एटोमिडेट पाउडर (बेहोश कर देने वाली दवा) को नियंत्रित या प्रतिबंधित पदार्थ माना जाता है।

सूचना मिलने के बाद एटीएस ने सीमा शुल्क अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मुंबई में इन पार्सलों को रोकने के लिए कहा गया। निकुंज ने एलोवेरा पाउडर के नाम पर करीब 50 किलो एटोमिडेट विदेश भेजा। चेतन ने जिनोपोल-24 पाउडर नाम से पर्सनल केयर सामग्री बताकर 50 किलो दवा मलयेशिया और थाईलैंड भेजी। भौतिक पर भी एलोवेरा पाउडर बताकर 25 किलो एटोमिडेट विदेश भेजने का आरोप है। एजेंसी ने बताया कि थाईलैंड भेजा गया एटोमिडेट पाउडर वहां की पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 15 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली