ड्रग्स इंस्पेक्टर को लाइसेंस के लिए रिश्वत लेते Arrest किया

अरवल, पटना (बिहार)। ड्रग्स इंस्पेक्टर को दवा लाइसेंस के लिए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की। अरवल के ड्रग इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नारायण को 40 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग इंस्पेक्टर को सदर अस्पताल स्थित उनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इनके घर की तलाशी भी ली गई। घर से 2.30 लाख नकद, 12.90 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं।

यह है मामला

अरवल के ग्राम संतनगढ़ के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी। बताया कि दवा दुकान खोलने के लिए उन्हें ड्रग लाइसेंस चाहिए। इस लाइसेंस की एवज में अरवल के ड्रग इंस्पेक्टर शैलेंद्र नारायण रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसमें शिकायत सही मिली और धावा दल बनाया गया। शैलेश नारायण अपने कक्ष में रिश्वत के 40 हजार रुपये ले रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद निगरानी टीम ने शैलेंद्र नारायण के गोवद्र्धन चौक स्थित किराये के आवास की तलाशी ली। यहां से नकद, 12.90 लाख के जेवरात, विभिन्न बैंकों की तीन व डाकघर की एक पासबुक बरामद की है। आरोपित को निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त