आयुर्वेदिक अस्पताल में खड़ी कार से नशीली दवाइयां बरामद, दवा दुकान सील

चंबा। आयुर्वेदिक अस्पताल बालू की पार्किंग में खड़ी कार में नशीली दवाइयां मिली हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने जांच पूरी होने तक कार मालिक की दवा दुकान को सील कर दिया है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल के पास दवा की दुकान चलाने वाला केमिस्ट कार में नशीली दवाइयां रखकर बेचता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत आयुर्वेदिक अस्पताल की पार्किंग में दबिश दी। टीम ने कार की जांच की तो उसमें नशीली दवाई मिली। इनमें 90 नशीले कैप्सूल, 100 पेन किलर और दो एमबीटी किट बरामद हुईं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।

स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि जब टीम ने कार मालिक के बारे में जांच की तो पता लगा कि वह अस्पताल के बाहर दवा की दुकानचलाता है। ऐसे में विभाग ने दवा की दुकान को भी जांच पूरी होने तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जो दवाइयां कार में मिली हैं, विभाग उनका मिलान उसकी दवा दुकान में रखी दवाइयों के साथ करेगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश