आई ड्रॉप प्रेस्वू पर बाजार में आने से पहले ही रोक लगी

नई दिल्ली। आई ड्रॉप प्रेस्वू पर बाजार में आने से पहले ही रोक लगा दी गई है। कंपनी ने नजर का चश्मा हटाने का दावा किया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस दवा के उत्पाद और ब्रिकी के लिए दिया गया लाइसेंस अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया है।

एनटोड फार्मा की है ये दवा

बता दें कि इस दवा को मुंबई स्थित एनटोड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने बनाया था। कंपनी ने दावा किया था कि इसके नियमित इस्तेमाल से नजर का चश्मा हट सकता है। गौरतलब है कि इस दवा के बारे में सोशल मीडिया पर किए गए दावों को लेकर कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद यह स्पष्ट है कि वे प्रश्नों का पर्याप्त रूप से समाधान करने में विफल रहे हैं। कंपनी ने जरूरी स्वीकृति लिए बिना उत्पाद के लिए दावों को उचित ठहराने का प्रयास किया।

भारत के औषधि महानियंत्रक ने इस दवा को मंजूरी दी थी। इसके बाद कंपनी ने कहा था कि वह अक्टूबर, 2024 तक दवा को बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी के अनुसार एक ड्रॉप की कीमत करीब 350 रुपये होगी। कंपनी का कहना था कि ये दवा प्रेसबायोपिया से प्रभावित लोगोंं के लिए नजर के चश्मे पर निर्भरता कम करने के लिए विकसित की गई है।

प्रेसबायोपिया आमतौर पर 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। इसमें पास की चीजों को देखने में परेशानी होती है। दवा की एक बूंद 15 मिनट में काम शुरू कर देती है, जिसका असर 6 घंटे तक रहता है। दवा को मंजूरी मिलने के बाद से ही डॉक्टरों ने इसके दावों पर सवाल उठाए थे। इस ड्रॉप को डालने से लोगों को कुछ घंटों के लिए साफ नजर आ सकता है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 31 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन