मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली दवाइयां बरामद, संचालक गिरफ्तार

सोनीपत (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली दवाइयां बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री के आरो में दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दोनों तस्करों से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने खरखौदा के सरकारी अस्पताल के सामने से एक दवा दुकान पर रेड कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 3 पुलिस ने खरखौदा में मेडिकल स्टोर पर रेड की थी। एक अन्य मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले एक युवक को भी नशे में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने केमिस्ट व एक युवक के खिलाफ थाना खरखौदा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों से पौने 2 लाख रुपये कीमत की दवा मिली है।

यह है मामला

एएसआई संदीप के अनुसार उनको सूचना मिली कि खरखौदा के वार्ड 7 में कन्या गुरूकुल वाली गली में रहने वाला सुनील थाना रोड पर एक केमिस्ट की दुकान पर काम करता है। दुकान मालिक प्रदीप निवासी रोहणा मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइं व इंजेक्शन बेचता है। पुलिस ने इस पर कन्या गुरूकुल वाली गली में निगरानी रखी। सुनील बाइक पर एक बॉक्स लेकर पहुंचा।

पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो बॉक्स में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाएं व इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस को उसके कब्जे से 14 डिब्बों में नशे के 700 इंजेक्शन, दूसरे डिब्बों में 98 इंजेक्शन, 290 कैप्सूल व अन्य बॉक्स में 550 इंजेक्शन व अन्य दवाएं पाए गए। पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया।

दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की टीम ने खरखौदा में थाना रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने एक दवा की दुकान पर भी रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरोणा गांव निवासी केमिस्ट संदीप प्रतिबंधित नशे की दवा बेच रहा है। उसने दुकान के पीछे एक कमरा किराए पर ले रखा है। पुलिस ने वहां पर सूचना के बाद रेड की तो बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। वहां संदीप नामक युवक की तलाशी ली गई तो वहां पर 1050 कैप्सूल, जिनमें कुछ एक्सपायरी डेट के थे। कमरे में 28 बॉक्स में इंजेक्शन व कैप्सूल मिले। दूसरी पेटियों में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाला सिरप भी मिला।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट