अस्पताल में लगी आग से बचने के लिए टॉयलेट में छिपे कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली। अस्पताल में भयंकर आग लग गई। बचने के लिए एक सफाई कर्मचारी टॉयलेट में छिप गया। इसके बावजूद उसकी मौत हो गई। घटना आनंद विहार स्थित कासमास अस्पताल की है। हादसे के वक्त अस्पताल में आठ मरीज भर्ती थे।

अस्पताल के भू-तल पर बने सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट होने से आग भडक़ी थी। सर्वर रूम से धुआं उठते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। धुएं के कारण अस्पताल के अंदर तीन कर्मचारी फंस गए। दमकल ने अचेत पड़े दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एक सफाई कर्मचारी का शव शौचालय के अंदर मिला। मृतक की पहचान अमित कुमार (32) के रूप में हुई है। मरीजों की हालत बेहतर है। अस्पताल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम ने ठीक से काम नहीं किया। शनिवार दोपहर सर्वर रूम में अचानक आग लगी। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। हादसे के वक्त अस्पताल में आठ मरीज मौजूद थे।

धुआं बढऩे से पहले ही मरीजों को अस्पताल के बाहर निकाला। अधिकतर कर्मचारी व डाक्टर भी बाहर आग गए। भू-तल पर आग बढऩे पर धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों पर भर गया। तीन कर्मचारी अंदर फंस गए। पुलिस व दमकल ने उन्हें निकाला। पुलिस का कहना है आग से भू-तल पर ही नुकसान हुआ है। स्काई लिफ्ट से अस्पताल के शीशे तोड़े गए। दो डायलिसिस कर्मचारी अचेत हालत में दूसरी मंजिल पर मिले। सफाई कर्मचारी अमित का शव शौचालय में मिला। उसकी जान धुएं से दम घुटने से हुई है। दो घंटे में आग पर काबू पाया।

पुलिस उपायुक्त प्रशांंत गौतम के अनुसार मौत की धारा में प्राथमिकी की है। प्राथमिकी में अभी किसी का नाम नहीं है। पता लगाया जा रहा है कि कौन जिम्मेदार है। आग खुद लगी या किसी की लापरवाही से लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई