ब्यूटी क्रीम और स्टेरॉयड के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों को खतरा

नई दिल्ली। ब्यूटी क्रीम और स्टेरॉयड के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों की रोशनी जा सकती है। यह दावा एम्स नई दिल्ली के डाक्टरों ने किया है। उन्होंने बताया कि स्टेरॉयड के दुष्प्रभाव से हड्डियों की बीमारी व त्वचा रोग तो होता है। अब इसके दुष्प्रभाव से आंखों की बीमारी ग्लूकोमा (काला मोतिया) का खतरा भी सामने आया है। बाडी बिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल व स्टेरॉयड युक्त सौंदर्य क्रीम से आंखों की रोशनी जा सकती है।

आरपी सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि ग्लूकोमा के प्रति अभी जागरूकता की कमी है। देश में करीब सवा करोड़ लोग इससे पीडि़त हैं और यह अंधेपन का एक बड़ा कारण है। प्रोफेसर डॉ. तनुज दादा ने बताया कि ग्लूकोमा होने पर आंखों के आप्टिक नर्व में खराबी आ जाती है। इससे धीरे-धीरे आंखों की रोशनी जा सकती है। इस बीमारी के लक्षण भी नहीं होते।
इस कारण 90 फीसदी मरीजों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं चल पाता।

ज्यादातर मरीज तब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, जब एक आंख की रोशनी काफी हद तक कम हो चुकी होती है। उन्होंने बताया कि डायबिटीज, ब्लडप्रेशर हाई या कम होने से ग्लूकोमा होने का खतरा बढ़ जाता है। परिवार में किसी को यह बीमारी हो तो परिवार के अन्य सदस्यों में भी यह बीमारी होने का जोखिम 10 गुना बढ़ जाता है।चेहरे पर आंख के आसपास के हिस्से पर क्रीम लगाने से धीरे-धीरे आंख की रोशनी खराब होती है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस