भारतीय फार्मा सेक्टर के भविष्य को लेकर उम्मीदें बढ़ी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय फार्मा सेक्टर के भविष्य को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। यह बात ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में इन्फोर्मा मार्केट्स इंडिया द्वारा आयोजित सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया के 17वें संस्करण में प्रदर्शित हुई। यह आयोजन 26 नवंबर से शुरू हुआ है और 28 नवंबर 2024 तक चलेगा।

बता दें कि इस सीपीएचआई में भारतीय फार्मा उद्योग की क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें आगामी वर्षों में भारतीय फार्मा बाजार के 130 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। इस एक्सपो ने वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका को फिर से रेखांकित किया है।

गौरतलब है कि इस एक्सपो में अमेरिका, यूएई, जापान, यूनाइटेड किंगडम सहित 120 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रदर्शक और 50,000 से अधिक विज़िटर्स एकत्रित हुए। फार्मा मशीनरी, पैकेजिंग, विश्लेषणात्मक उपकरण, प्रयोगशाला प्रौद्योगिकियां और अन्य उत्पादों के प्रदर्शनों ने नवाचार और सहयोग के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान किया।

सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया 2024 के उद्घाटन समारोह में उद्योग के प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर फार्मेक्सिल के महानिदेशक श्री के. राजा भानु, फार्मा उद्यमियों के संघ के अध्यक्ष हरीश के. जैन, और इन्फोर्मा मार्केट्स इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने फार्मा क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने का अहम माध्यम बताया।

इंफॉर्मा मार्केट्स इंडिया के योगेश मुद्रास ने बताया कि भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है और यह फार्मा उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। हमारे उद्योग के निर्माण में अनुसंधान-आधारित प्रतिस्पर्धा और वैश्विक साझेदारी की भूमिका खास है। इस आयोजन में डॉ. रेड्डीज़, बायोकॉन, ग्लेनमार्क, मोरेपेन लैब्स, ल्यूपिन और हेटेरो लैब्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस