आयुर्वेदिक स्टोर में निरीक्षण पर मिलीं एक्सपायर दवाएं

प्रतापगढ़। आयुर्वेदिक स्टोर में निरीक्षण के दौरान एक्सपायर दवाएं मिलने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमन कुशवाहा ने दो आयुर्वेद स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें भारी खामियां मिलीं। संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

यह है मामला

आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की टीम ने चौक घंटाघर स्थित एक दुकान पर दबिश दी। औषधियों के भंडारण एवं विक्रय की स्थिति का परीक्षण शुरू किया। इस दौरान कई चौंकाने वाली बातें पकड़ में आई। टीम के मुताबिक निरीक्षण के दौरान दुकान में काफी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी आयुर्वेदिक दवाइयां मिलीं हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से जब्त कर विधिवत नष्ट कराया गया। दुकानदार को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में एक्सपायर या अवैध औषधियां मिली तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इसी क्रम में पास में स्थित एक अन्य दुकान से कई औषधियों के सैंपल संदेहास्पद मिले। टीम ने उनके सैंपल लेकर लैबोरेटरी में परीक्षण के लिए भेजे हैं। दवाओं के भंडारण की स्वच्छता व्यवस्था और खराब पाई गई। दुकानदारों को सफाई एवं औषधियों के सही रख-रखाव के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। टीम ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे आयुर्वेदिक औषधियां खरीदते समय उनके निर्माण एवं समाप्ति तिथि अवश्य जांचें। किसी भी संदिग्ध दवा की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन