नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद। नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लोनी में एक ऐसी फैक्ट्री पकड़ी, जो नामी कंपनी के नाम पर हेल्थ सप्लीमेंट तैयार करती थी। टीम ने मौके से ‘मेड इन अमेरिका’ के नकली रेपर भी बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि यह रेपर दिल्ली में तैयार कराए गए और माल भी दिल्ली में सप्लाई किया जा रहा था। एडीए ने आठ सैंपल जांच को भेजे हैं।

यह है मामला

लोनी स्थित न्यू विकास नगर कालोनी में बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस की सूचना पर एफडीए की टीम मौके पर पहुंची तो ‘मेड इन अमेरिका’ के रेपर लगे हेल्थ सप्लीमेंट तैयार होते मिले। टीम नेस्किम्ड मिल्क पाउडर, हेल्थ सप्लीमेंट मिक्सचर, मसल्स गेनर, आर्टिफिशियल स्वेटनर, चॉकलेट बूस्ट और हेंल्थ सप्लीमेंट व माल्टोडेक्सट्रिन के कुल मिलाकर आठ सैंपल लिए हैं।

एक्सपायर्ड सप्लीमेंट भी बरामद

एफडीए टीम ने मौके से हेल्थ सप्लीमेंट के एक्सपायर डिब्बे भी बरामद किए हैं। टीम को 2022 में एक्सपायर हो चुके आधा किलो वाले 42 डिब्बे मिले हैं। वहीं एक मिक्सिंग मशीन मिली है। माना जा रहा है कि एक्सपायर हेल्थ सप्लीमेंट को कंपनी संचालक सस्ते में खरीदने के बाद उन्हें दुबारा से पैक करने के बाद नामी कंपनी के नाम पर बेच देता था। इस मामले में आरोपी संचालक के खिलाफ लोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश