नकली सौंदर्य प्रसाधन ऑनलाइन बेचने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सूरत (गुजरात)। नकली सौंदर्य प्रसाधन ऑनलाइन बेचने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। शहर की पुलिस ने गोदादरा इलाके में चल रही नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली फैक्ट्री पकउ़ी है। इससे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि यह फैक्ट्री बड़े पैमाने पर नकली सौंदर्य प्रसाधन बना रही थी। उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भारी छूट पर बेच रही थी।

यह है मामला

आरोपी हितेश कटारिया पिछले आठ महीनों से अवैध धंधा चला रहा था। वह नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाता था। उन्हें सस्ते सौदों का लालच देकर ऑनलाइन लगभग आधी कीमत पर बेचता था। गुप्त सूचना के आधार पर, गोदादरा पुलिस ने मौके पर छापा मारा। 8.29 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया। जब्त किए सामान में तैयार नकली सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद, खाली डिब्बे, स्टिकर मिले। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट ब्रांडिंग वाली पैकेजिंग सामग्री और ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई अन्य मशीनरी भी मिली है। पुलिस ने आरोपी कटारिया को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट