मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान एलर्जी की दवा मिली नकली

बाराबंकी। मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान एलर्जी की दवा नकली पाई गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नौ दवाओं के सैंपल लिए गए। एक मेडिकल स्टोर पर एलर्जी की दवा नकली मिली। टीम ने दवा को सील करते हुए दुकानदार को नोटिस जारी किया है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया कि मुंंशीगंज के लखन मार्केट स्थित कई मेडिकल स्टोर की जांच की गई। विशाल ट्रेडर्स, प्रतीक इंटरप्राइजेज से न्यूट्रिकल, न्यू वी टोटल सीरप, लुपिन-वीएमएस सीरप तथा सोफ्जिड एमएस सस्पेंशन, अलेग्रा 120 एमजी के नौ सैंपल लिए गए। विशाल इंटरप्राइजेज पर मिली एलर्जी की दवा अलेग्रा नकली पाई गई। इस बारे में कंपनी से संपर्क किया गया तो बताया गया कि यह दवा उनके यहां की नहीं है।

नकली दवा होने के संदेह पर सैंपल को जांच प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अलावा दवाओं को सील कर दिया गया। दुकानदार को नोटिस भी जारी की गई है। मेडिकल स्टोर संचालकों के खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगौती प्रसाद, अरुण कुमार आदि शामिल थे।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त