नकली पनीर और दूध सप्लाई का भंडाफोड़, तीन मिलावटखोर अरेस्ट

बुलंदशहर (यूपी)। नकली पनीर और दूध सप्लाई करने का भंडाफोड़ हुआ है। फूड डिपार्टमेंट ने छापेमारी कर केमिकल से तैयार किए जा रहे 10 हजार लीटर दूध को जब्त किया। जांच में सामने आया कि पनीर बनाने के लिए दूध की जरूरत ही नहीं है। वो स्किम्ड मिल्क पाउडर से पहले दूध बनाते हैं और फिर कास्टिक पोटाश, सिंथेटिक सिरप और रिफाइंड के जरिए पनीर तैयार कर लेते हैं। इस तरह बनने वाला जानलेवा पनीर राजधानी दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में खुलेआम सप्लाई किया जा रहा था।

यह है मामला

खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि खुर्जा तहसील के अमीरपुर अगोरा गांव में कुछ लोग शादी के सीजन में जानलेवा दूध और पनीर बनाकर ऑन डिमांड सप्लाई कर रहे हैं। वहीं मिलावटी पनीर को दिल्ली, नोएडा में भी दुकानों पर भेजा जा रहा है। इस सूचना पर विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और भारी मात्रा में हानिकारक केमिकल से पनीर और दूध बनाते हुए पकड़ा।

टीम ने स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल, व्हाइट पेस्ट और मिल्क फ्लेवर आदि पदार्थ भारी मात्रा में बरामद किए। रेड के दौरान तीन मिलावटखोरों को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। फूड डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर विनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पता चला है कि इन हानिकारक पदार्थों का सप्लायर जिला मुख्यालय के पास रहने वाला एक व्यक्ति है। वह गोदामों से पूरे जिले में नकली पदार्थ बिक्री कर चुका है।

इसकी सूचना जिला प्रशासन की टीम को दी गई। इसके चलते एडीएम ,एसडीएम की टीम ने जिला मुख्यालय के पास स्थित चार गोदामों और एक दुकान पर रेड की। मौके से भारी मात्रा में हानिकारक केमिकल और मिलावटी पदार्थ बरामद किए। बताया गया कि केमिकल और हानिकारक पदार्थ को मिलाकर दूध और पनीर बनाया जा रहा था। छापामार टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ा जो 10 साल पहले इसी तरह के मिलावटी कारोबार में जेल जा चुका है।

इसके अलावा गोदाम से 10 हजार लीटर नकली दूध तैयार करने वाला पाउडर, 16 क्विंटल कास्टिक पोटाश, 31 क्विंटल बेकिंग पाउडर, एक हजार लीटर रिफाइंड ऑयल, 300 लीटर सिंथेटिक सिरप आदि सामान बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 21 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश