फर्जी डिग्री घोटाले का भंडाफोड़, 13 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

सूरत (गुजरात)। फर्जी डिग्री घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। सूरत पुलिस ने 13 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से फर्जी डिग्रियां भी बरामद की हैं। वहीं फर्जी डिग्रियां बेचने वाले रशेष गुजराथी के घर से फर्जी सर्टिफिकेट, डॉक्टर डिग्री के रिन्यूअल फॉर्म भी जब्त किए गए हैं।

यह है मामला

पुलिस ने डॉक्टर रशेष गुजराथी द्वारा तकरीबन 1200 से भी ज़्यादा फर्जी डिग्रियां बनाकर बेचने वाले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 13 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। सूरत की पांडेसरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आए ये आरोपी डॉक्टर अवैध क्लिनिक और दवाखाना चला रहे थे। साथ ही वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवाइयां देकर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

पुलिस फर्जी डॉक्टरों को लेकर काफी समय से कार्रवाई करती आ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापे मारकर फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। पांडेसरा थाना पुलिस ने पहले तीन अलग-अलग फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में और जगहों पर छापेमारी की गई। पांडेसरा तुलसी धाम सोसाइटी में कविता क्लिनिक, ईश्वर नगर सोसाइटी में श्रेयान क्लिनिक, रणछोड़ नगर में प्रिंस क्लिनिक पर छापेमारी की थी। पुलिस ने डॉक्टर के तौर पर प्रेक्टिस करने वाले बिहार के शशिकांत महंतो, बंगाल के सिद्धार्थ देवनाथ और पार्थ देवनाथ को गिरफ्तार किया था। उनके क्लीनिक में से इलेक्ट्रो होम्योपैथिक, एलोपैथिक की दवाएं, इंजेक्शन, सिरप एवं चिकित्सा की डिग्री मिलाकर 55 हज़ार 210 रुपए का माल जब्त किया गया था।

गिरफ्तार हुए इन तीन आरोपियों की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने रशेष वि_लदास गुजराथी 75 हजार रुपये में डिग्रियां और सर्टिफिकेट दिलवाई हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ रखकर गुजराथी के घर पर छापेमारी की थी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़