फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर रैकेट का पर्दाफाश, अवैध वसूली में 5 धरे गए

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। धमधा में मेडिकल स्टोर संचालकों से नकली दवा के नाम पर अवैध वसूली करने के चक्कर में पांच आरोपी दबोचे गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह लंबे समय से पूरे जिले में अवैध वसूली में जुटे थे।

आरोपी बकायदा स्कॉर्पियो में सवार होकर ग्रामीण इलाकों के मेडिकल स्टोर्स पर दबिश देते और दवाइयों के सैंपल्स लेने के बाद गड़बड़ी बताते थे। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस रद करने की धमकी देते हुए उनसे अवैध वसूली करते थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे पकड़ में आया मामला

दशहरे की रात में पांच फर्जी ड्रग अधिकारी बने युवक धमधा थाना क्षेत्र के धुमा गांव में मेडिकल दुकान पहुंचे और वहां से दवाइयों की सैंपलिंग ली। बाद में गड़बड़ी बताकर उनका लाइसेंस कैंसिल करने की धमकी देने लगे। इससे मेडिकल स्टोर संचालक को शक हुआ और उसने तत्काल धमधा पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों से पूछताछ शुरू की। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने स्वीकारा कि वे फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर हैं।

Related Posts

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज वाली दवाएं सस्ती हो गई हैं। कई दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक की कटौती की गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार