नई दिल्ली। जीएलपी-1 दवाओं की अवैध बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। सरकार अब जीएलपी-1 दवाओं की बिक्री, सप्लाई पर और सख्ती करने जा रही है। इसको लेकर सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर्स को निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने निर्देश में कहा है कि ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1 आधारित दवाओं के की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
अवैध बिक्री के खिलाफ एक्शन
आमतौर पर ये दवाएं मोटापा और मधुमेह के उपचार में इस्तेमाल की जाती हैं। हाल में इनके गलत इस्तेमाल के बिक्री और अवैध सप्लाई चैन को लेकर चिंता बढ़ी है। कई जगह ऑनलाइन फार्मेसी गोदामों, दवा थोक विक्रेताओं पर जांच अभियान चलाया। इसमें नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने के बाद नोटिस जारी किए हैं।










