नई दिल्ली। Essential Medicines की कीमतें बढ़ाने की केंद्र सरकार तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार 384 आवश्यक दवाओं की कीमतें बढ़ाने जा रही है। इसके पीछे पश्चिम एशिया में जारी युद्ध बताय जा रहा है। युद्ध के चलते दवाओं के लिए जरूरी सामान की सप्लाई में मुश्किल आ रही है।
इस से इन दवाओं की उत्पादन लागत बढ़ रही है। यह जानकारी केन्द्र सरकार के दो सरकारी अधिकारियों ने दी है। इन अधिकारियों ने बताया कि एनपीपीए , औषधि विभाग और वाणिज्य मंत्रालय के बीच दाम बढ़ाने पर चर्चा जारी है। इस प्राइसिंग के बारे में इंडस्ट्री की तरफ से सरकार के पास एक प्रस्ताव आया है। सरकार इस मामले की समीक्षा कर रही है।
निम्न दवाओं के दाम बढ़ाने पर बातचीत हो रही है :
Amoxicillin – बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में इस्तेमाल
Azithromycin – गले, फेफड़ों और दूसरे संक्रमणों में उपयोग
Amlodipine – हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी में इस्तेमाल
Atorvastatin – खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए
Paracetamol – बुखार और दर्द से राहत के लिए
Dexamethasone – सूजन और गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल
Ascorbic Acid – विटामिन C की कमी और इम्यूनिटी बढ़ाने में इस्तेमाल










