नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, सरकारी फ्लैट से दो अरेस्ट

सहारनपुर (उप्र)। नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। औषधि विभाग की टीम ने आवास विकास के एक सरकारी फ्लैट में छापेमारी की और मौके से दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य कई जगह भी छापेमारी की गयी।

यह है मामला

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड स्थित आवास विकास के एक फ्लैट में नकली दवाइयों का कारोबार चल रहा है। सूचना के तहत सहायक आयुक्त औषधि दीपालाल ने टीम तैयार की। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर को शामिल किया गया। तीनों को साथ लेकर बताए गए सरकारी फ्लैट पर छापेमारी की। टीम को मौके पर नकली दवाइयों का जखीरा मिला।

फ्लैट में दवाइयां पैक कर मार्केट में सप्लाई की जा रही थी। मौके पर दवाओं की मशीन व दवाइयां भी मिली। टीम गोदाम में पहुंची तो वहां पैकिंग करते हुए एक व्यक्ति मिला। वह दवाइयों को लेबल लगा रहा था। मौके से एक अन्य आदमी को भी हिरासत में लिया गया है। टीम ने भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की है। यह सरकारी फ्लैट गय्यूर नामक व्यक्ति का बताया गया है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 22 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश