मेडिकल की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

जालंधर। मेडिकल समेत कई वषियों की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर फर्जी डिग्री गिरोह के मुख्य आरोपी पुष्कर गोयल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

196 फर्जी डिग्रियां बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 196 फर्जी डिग्रियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 53 स्टांप, 16 पासपोर्ट, छह लैपटॉप, तीन प्रिंटर, एक स्टांप बनाने की मशीन और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया गया है कि इस गिरोह का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दस राज्यों में फैले होने की आशंका है।

यह है मामला

डीसीपी हेडक्वार्टर आदित्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में एक गिरोह चल रहा है, जो फर्जी डिग्रियों का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जालंधर के ग्रीन पार्क की कोठी नंबर 96ए पर रेड की और कुल 196 फर्जी डिग्रियां और अन्य सामान जब्त किया। यहां से पुष्कर गोयल निवासी फत्तू ढींगा (कपूरथला) और वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है।

मेडिकल

आरोपियों से इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट समेत कई कोर्स की फर्जी डिग्रियां बरामद हुई हैं। जांच में फर्जी डिग्रियों के सप्लायर्स के एक नेशनल नेटवर्क का खुलासा हुआ है। डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले के मुख्य आरोपी पुष्कर गोयल के खिलाफ पहले से ही दो मामले लंबित हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान में होने वाली भर्ती के हिसाब से डिग्री तैयार करके बेचते थे। ऐसे में ये डिग्री के कोर्स के हिसाब से मनमर्जी का दाम भी वसूलते थे। इस दौरान अभ्यर्थी की मांग के अनुसार डिग्री में अंक भी दिए जाते थे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़