मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सरेंडर कराने वालों पर कसेगा शिकंजा

लखनऊ (यूपी)। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सरेंडर कराने वालों की अब खैर नहीं। औषधि विभाग ने इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

कफ सिरप की बिक्री के लिए सौदागरों ने नई रणनीति अपनाई है। मोटा लाभ मिलना शुरू होते ही ये दवा दुकान का लाइसेंस सरेंडर कर देते हैं। इससे वे विभाग की सूची से बाहर हो जाते हैं। लेकिन पुराने लाइसेंस नंबर पर कारोबार चलाते रहते हैं। अब औषधि निरीक्षकों ने लाइसेंस सरेंडर करने वालों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाई है।

यह है मामला

कफ सिरप के जरिये नशे का कारोबार होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। जांच में ईधिका लाइफ साइंसेज और आर्पिक फार्मास्यूटिकल से इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि निरीक्षक अन्य एजेंसियों के बिलों का भी मिलान कर रहे हैं। अलग-अलग जिलों में जांच के दौरान कुछ अन्य एजेंसियों के आपूर्ति बिल भी औषधि निरीक्षकों के हाथ लगे हैं। इनका सत्यापन किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ और मिले दस्तावेजों से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

नशे का कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को धीरे-धीरे मोटा लाभ मिलने लगता है। इसके बाद वे लाइसेंस समर्पण कर देते हैं। कुछ स्टोर संचालकों के यहां कमियां मिलने पर विभाग लाइसेंस रद्द कर देता है। लाइसेंस रद्द होने के बाद ये मेडिकल स्टोर विभाग की सूची से हट जाते हैं। सूची में नाम न होने से ये विभाग की नजर से बच जाते रहे हैं। आसपास के लोग भी इसलिए ध्यान नहीं देते हैं। क्योंकि वे पहले से ही दवा का कारोबार कर रहे हैं। इससे कारोबारियों को सुरक्षित माहौल मिलता है। वे थोक कारोबारियों के नेटवर्क को प्रयोग करने लगते हैं। ये पुराने लाइसेंस नंबर को अपने बिल बाउचर में भी दर्ज करते हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश