फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ कर 22 युवक मुक्त कराए

अंबाला (हरियाणा)। फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ कर 22 युवक मुक्त कराए गए हैं। साहा क्षेत्र के गांव छन्नी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। चुडिय़ाली रोड पर बने इस केंद्र का नाम विल पावर रखा गया था। छापेमारी के दौरान 22 युवकों को वहां से मुक्त करवाया है।

यह है मामला

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। संचालकों से दस्तावेज मांगे तो पता चला कि केंद्र के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा यहां प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं था। एक मकान में युवकों को कमरे में रखा गया था।

पुलिस ने इन सभी को मेडिकल जांच के बाद इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छह युवकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और अगली सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। सेंटर चलाने वाले पंजाब निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने मौके से 10-12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की रिपोर्ट जिला जांच समिति को भेज दी गई है। साहा थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, उप सिविल सर्जन डाक्टर मुकेश कुमार ने बताया जिले में 16 वैध नशा मुक्ति केंद्र हैं। अवैध केंद्रों के पकड़े जाने के बावजूद उन पर सख्ती नहीं हो पाती। छन्नी गांव में उजागर हुआ यह मामला एक बार फिर से विभागीय निगरानी पर सवाल खड़ा कर गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़