हापुड़ (उप्र)। दवा रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर चार मेडिकल स्टोर सील किए गए हैं। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र के चार मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया। हालांकि, छापे के दौरान नशीली दवाएं नहीं मिलीं। रिकॉर्ड के रखरखाव में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई। आरोप था कि गढ़ और सिंभावली के मेडिकल स्टोर अवैध रूप से नशीली दवाएं बेच रहे हैं। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। एक टीम गठित कर छापेमारी के निर्देश दिए। टीम ने गढ़ में एचके मेडिकल स्टोर, सिंभावली में कंसल सर्जिकल मेडिकल स्टोर और सिखैड़ा में चौधरी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
जांच के दौरान टीम को नशीली दवाएं नहीं मिलीं। हालांकि, मेडिकल स्टोरों के रिकॉर्ड के रख-रखाव में कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद इन चार स्टोरों को सील कर दिया गया।










