प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में चार तस्कर अरेस्ट किए

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मालदा यूनिट ने गाजोल थाना क्षेत्र के देओतला इलाके में की।

यह है मामला

एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और एक छह पहिया कंटेनर और चार पहिया बोलेरो वाहन को पकड़ा। दोनों वाहनों से कुल 20 हजार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप (फेंसिडिल) बरामद की। जब्त किए गए कफ सिरप की कुल कीमत करीब 1.54 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह प्रतिबंधित कफ सिरप उत्तर प्रदेश से तस्करी कर दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर इलाके में ले जाई जा रही थी। इस मामले में गाजोल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जियाउल हक (23) निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश, मनीरुल जमादार (36), आरिफुल इस्लाम (25) और टोमल बर्मन (30) निवासी गंगारामपुर, दक्षिण दिनाजपुर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस तस्कर गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस