नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ़्फरनगर (उप्र)। नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस ने की। अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर नकली हेल्थ सप्लीमेंट तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इसमें प्रोटीन पाउडर, कैप्सूल, लेबल, स्टिकर, पैकिंग मशीनें और अन्य सामग्री शामिल हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली कि खालापार क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नकली हेल्थ सप्लीमेंट तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर आसिफ सैफी (26 वर्ष) और जावेद सैफी (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने बताया कि वे हर्बल पावर फार्मास्यूटिकल्स नाम से नकली प्रोडक्ट तैयार करते थे। वे उन पर विदेशों के नाम का लेबल लगाकर ऑनलाइन और लोकल मार्केट में बेचते थे। दोनों आरोपी अब तक करीब 2 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुके हैं। ये हर महीने 15 से 20 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे थे। मौके से भारी मात्रा में कैप्सूल, प्रोटीन पाउडर, खाली डिब्बे, सीलिंग मशीन, पैकिंग मशीन, बारकोड स्टिकर, कैप्सूल फिलिंग मशीन बरामद की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।

Related Posts

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़