गर्भपात की दवा ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

झज्जर (हरियाणा)। गर्भपात की दवा ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी वेबसाइट संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने की।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गर्भपात की दवाएं खुलेआम बेची जा रही हैं। इस पर विभाग ने ऑनलाइन दवा मंगवाई। 14 दिन बाद दवा की डिलीवरी होते ही वेबसाइट संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है।

विभाग को सूचना मिली थी कि एक वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर लेकर एमटीपी किट बेची जा रही है। ऐसा गैरकानूनी है और इससे भ्रुण हत्या को बढ़ावा मिल रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फर्जी ग्राहक बनकर इस वेबसाइट पर नकेल कसी।

पीएनडीटी कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि एमटीपी किट की ऑनलाइन बिक्री की सूचना पर उन्होंने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रतिभा से संपर्क साधा। इसके बाद फर्जी ग्राहक बनकर एमटीपी किट के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके लिए 10 मार्च को 700 रुपये 72 पैसे का ऑनलाइन भुगतान भी किया। 24 मार्च को कूरियर से पार्सल पॉलीक्लीनिक सेक्टर-6 सिविल सर्जन कार्यालय झज्जर पहुंचा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। एमटीपी किट की पुष्टि होने पर पुलिस ने वेबसाइट (हेर्लिफ.इन) व अन्य के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि वेबसाइट पर ऑर्डर करके एमटीपी किट मिलती है। इसके बाद अभियान चलाकर ऑनलाइन एमटीपी किट बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR