सरकारी अस्पताल में डॉक्टर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट

रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल रुड़की में एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम ने डॉक्टर से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ देहरादून ले गई। बताया गया है कि चिकित्सक ने मारपीट मामले में एलसीआर बनाने के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे थे।

यह है मामला

डॉक्टर आभास सिंह का करीब एक माह पूर्व मसूरी से रुड़की के सिविल अस्पताल में ट्रांसफर हुआ। डॉक्टर आभास सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। तभी देहरादून से विजिलेंस की टीम सिविल अस्पताल पहुंची। टीम ने डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद टीम उन्हें लेकर उनके सरकारी आवास में गई और वहां भी तलाशी ली। तलाशी के बाद विजिलेंस ने डॉक्टर आभास को गिरफ्तार किया। डॉक्टर आभास पर आरोप है कि मारपीट के मामले में घायल हुए व्यक्ति से लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 30 हजार मांगे। इस पर पीड़ित ने देहरादून विजिलेंस की टीम को शिकायत दी।

योजना के मुताबिक विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ रुड़की सिविल अस्पताल पहुंची। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर आभास को रुपए देने के लिए ब्लड बैंक के पास बुलाया। शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 20 हजार रुपये डॉक्टर आभास को दिए। उसी दौरान विजिलेंस की टीम ने डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने चिकित्सक के घर की भी तलाशी ली और डॉक्टर से लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद विजिलेंस की टीम डॉक्टर को अपने साथ देहरादून ले गई।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस