दवा स्टोर से ‘नॉट फॉर सेल’ दवाएं जब्त, लाइसेंस कैंसिल

छपरा (बिहार)। दवा स्टोर में छापेमारी के दौरान ‘नॉट फॉर सेल’ दवाएं जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित दवा दुकान का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है।
अमनौर थाना क्षेत्र के एक थोक दवा दुकान में लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाएं (नॉट फॉर सेल) पाई गई। एडीसी (सहायक औषधि नियंत्रक) विश्वजीत दास गुप्ता ने इस थोक दवा दुकान के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया।

यह है मामला

जानकारी अनुसार भेल्दी थाना पुलिस ने कुंदन कुमार एवं कामेश्वर राय नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से काफी मात्रा में नॉट फॉर सेल लिखी सरकारी दवाएं बरामद की गई। दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने थोक दवा दुकान से उक्त दवाएं खरीदी थी। इसके बाद सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता के निर्देश पर औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) अजय कुमार सिंह और असगर अंसारी ने अपनी टीम के साथ अमनौर थाना अंतर्गत लखनऊ स्थित मानस ड्रग एंटरप्राइजेज पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान विदुर कुमार तिवारी अनुपस्थित मिले और उनके पिता चंदेश्वर तिवारी मौके पर मौजूद थे। छापेमारी के दौरान स्टोर से तीन कार्टन में 11 प्रकार की दवाओं को बरामद किया गया। इस पर बिहार गवर्नमेंट सप्लाई नॉट फॉर सेल लिखा हुआ था। सभी दवाएं स्वास्थ्य विभाग की थी और इन्हें जब्त कर लिया गया। इस संदर्भ में एडीसी (सहायक औषधि निरीक्षक) विश्वजीत दास गुप्ता ने बताया कि संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़