प्राइवेट क्लीनिक व अस्पताल पर रेड, प्रतिबंधित दवाएं जब्त

इटावा, औरैया। प्राइवेट क्लीनिक व अस्पताल पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई महेवा सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव ढकाताल में संचालित डॉक्टर की दुकानों पर की। टीम को देखकर निजी क्लीनिक संचालकों में हडक़ंप मच गया। एक झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर भाग गया, वहीं कुछ के यहां प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग को महेवा क्षेत्र में अवैध रूप से निजी अस्पताल व क्लीनिक संचालित किए लाने की शिकायत मिली थी। इसके चलते महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित दवाएं मिली तथा प्राइवेट डॉक्टर के पास चिकित्सा संबंधी कोई डिग्री एवं अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला।

ग्रामीण क्षेत्र में ढकाताल, पुरावली में छापेमारी की सूचना से निजी क्लीनिक संचालकों में हडक़ंप मच गया। इस दौरान एक झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया, वहीं कुछ के यहां प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी हाइवे के किनारे चल रहे अवैध अस्पताल सहित कस्बे के एक अस्पताल पर रेड की गई थी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्राइवेट व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ निरंतर निरीक्षण जारी रहेगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़