सरकारी कफ सिरप पीने से दादी-पोते की तबीयत बिगड़ी

भरतपुर (राजस्थान)। सरकारी कफ सिरप पीने से दादी-पोते की तबीयत बिगडऩे का मामला प्रकाश में आया है। 60 वर्षीय महिला की अस्पताल में मिलने वाली खांसी सिरप पीने से तबियत खराब हो गई। महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है मामला

गांव गुंडवा की 60 वर्षीय महिला रामदेई के पोते को खांसी जुकाम होने पर सरकारी सेटेलाइट अस्पताल में ले गए थे। बच्चे को खांसी की सिरप दी गई, जिसे पीने पर उसको चक्कर आने लगे। परिजनों ने सोचा कमजोरी की वजह से ऐसा हो रहा होगा। इसके बाद बच्चे को खांसी की सिरप नहीं पिलाई।

अब बुजुर्ग महिला को खांसी की शिकायत हुई तो उसने रात में यह खांसी की सिरप पी ली। सिरप पीने के दो घंटे बाद खुजली शुरू हो गई। सुबह से उल्टी-दस्त और चक्कर आने लगे। बुजुर्ग महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला अपने साथ खांसी की सिरप भी लेकर अस्पताल पहुंची है। जहां महिला का इलाज जारी है।
बीमार बुजुर्ग महिला अपने साथ अस्पताल से मिली खांसी के सिरप की दोनों बोतलों को भी लेकर आई है। इसका सेवन करने के बाद उसकी तबियत खराब हुई थी। यह वही सिरप है, जिससे बच्चों की मौत हो रही है। सिरप को फिलहाल सरकार ने बैन कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गौरव कपूर ने बताया कि बयाना के कलसाड़ा सीएचसी के प्रकरण के बाद सरकार ने सिरप वितरण पर रोक लगा दी थी। कुछ लोग पहले से अस्पताल से सिरप लेकर आये और उसका उपयोग कर रहे है। बिना किसी चिकित्सक परामर्श के कोई भी दवाई नहीं ले। डॉ.गौरव कपूर ने भरतपुर की जनता से अपील की है की बिना किसी चिकित्सक परामर्श के कोई भी दवा न लें।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़