स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोरों से भरे दस दवाइयों के सैंपल

चंबा (हप्र)। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर दबिश देकर दस दवाइयों के सैंपल लिए हैं। विभाग की टीम ने जहां नागरिक अस्पताल तीसा में मरीजों को दी जाने वाली पांच दवाइयों के सैंपल भरे हैं, वहीं चुराह के निजी दवा स्टोरों से भी पांच दवाइयों के सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेजा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा।

यह है मामला

सरकारी अस्पतालों और निजी दवा स्टोरों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बदलते मौसम के कारण लोग सर्दी, जुकाम और सिर दर्द की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में इन बीमारियों के इलाज में दी जाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल और निजी दवा स्टोरों से सर्दी, जुकाम और सिर दर्द की दस दवाइयों के सैंपल भरे हैं। अब इनको गुणवत्ता जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजा है। बता दें कि जिला चंबा में सात नागरिक अस्पताल संचालित हैं, जहां पर रोजाना सैकड़ों मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए जाते हैं। ऐसे में मरीजों को गुणवत्ता युक्त दवाई दी जा रही है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

सहायक राज्य दवा नियंत्रक निशांत सरीन ने बताया कि चुराह उपमंडल के तीसा अस्पताल से जिस प्रकार से पांच दवाइयों के सैंपल लिए है। अब जिले के अन्य अस्पतालों और निजी दवा स्टोरों से भी दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए भरे जाएंगे। उनहोंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश