नकली दवा की बिक्री में हाईटेक तरीके का भंडाफोड़

आगरा। नकली दवा की बिक्री में हाईटेक तरीके का भंडाफोड़ हुआ है। एक बिल के नाम पर 10 गुना दवाओं को खपा रहे थे। विक्रेता के यहां डिलीवरी होने के बाद कंप्यूटर से पुराना रिकॉर्ड हटाकर उसी बिल से दूसरे ऑर्डर अपलोड कर देते थे। जब्त कंप्यूटरों की सॉफ्टवेयर डाटा एनालिसिस से खेल पकड़ा गया है।

यह है मामला

सहायक आयुक्त औषधि बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक ने बताया कि बंसल परिवार और हिमांशु अग्रवाल की फर्म की जांच की गई। इसमें 11 फर्म पकड़ी गई हैं। इनके यहां से जब्त कंप्यूटर का बैकअप डाटा निकलवाया है। इसमें माफिया ने एक ही बिल से कई विक्रेताओं को दवाएं बेचने का रिकॉर्ड मिला है। विक्रेता के यहां दवाएं पहुंचने के बाद पूर्व के विक्रेता का नाम हटाकर नए को अपलोड कर दिया जाता था।

इससे जांच में दवाओं के बिल शो करते थे। इनके कंप्यूटर की जांच में ही बरेली, अलीगढ़, लखनऊ, मुजफ्फरनगर की फर्म पकड़ में आई है। अभी बाकी के 6 फर्म के कंप्यूटरों की जांच चल रही है। इससे अभी और दवा विक्रेताओं के साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही बड़ी कार्रवाई और होगी। इन फर्म से करीब 71 करोड़ की दवाएं जब्त की हैं और 30 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से मुधमेह-एंटी एलर्जिक दवा नकली मिली है।

माफिया नामी कंपनी के एक ही बैच नंबर से 1000 गुना तक नकली दवाएं बनवाते थे। उसे 36 फीसदी छूट पर विक्रेताओं को बेचा जाता था। भारी छूट के कारण विक्रेता दवा के आधिकारिक डीलर के बजाय माफिया से खरीदते थे। इससे कई गुना बिक्री होने से करोड़ों रुपये महीने की कमाई कर रहे थे।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 17 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार