रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल किया सील

एटा (उत्तर प्रदेश)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे अस्पताल को सील किया गया है। अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की।

पिलुआ में एक मेट्रो पोली क्लीनिक को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया। वहीं, निधौली कलां ब्लाक के नगला बंदी गांव में संचालित अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पिलुआ में स्थित मेट्रो पोली क्लीनिक में आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज अधूरे मिले।

चिकित्सकीय पंजीकरण की शर्तों के उल्लंघन पर टीम ने संचालक को नोटिस जारी किया था। उसे निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नगला बंदी गांव में संचालित खाटू श्याम क्लीनिक अपंजीकृत होने की सूचना मिली। सूचना के तहत टीम ने मौके पर छापा मारा। प्राथमिक जांच में क्लीनिक का कोई लाइसेंस या मान्यता पत्र नहीं मिल सका। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

एसीएमओ डा़ सुधीर मोहन ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक या पैथोलाजी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश