ओटी में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर अस्पताल सील किया

बाराबंकी (उप्र)। ओटी में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर अस्पताल को सील करने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में एसडीएम के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक की टीम ने निजी अस्पताल पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम को आपरेशन थियेटर में भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाएं मिली। मौके पर मिले सभी आक्सीजन सिलेंडर खाली थे। इलाज के लिए आए व भर्ती हुए मरीजों का कोई भी ब्यौरा मौजूद नहीं था। इसे लेकर एसडीएम ने अस्पताल को सील कराते हुए संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब समेत हाजिर होने का आदेश दिया है।

बता दें कि बदोसरांय स्थित न्यू नेशनल अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर में तासीपुर निवासी सीमा पत्नी राम समुझ की प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल में बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीएम प्रीति सिंह को जांच सौंपी थी। एसडीएम के साथ जांच टीम में सीएचसी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह व डॉ. आरिफ सिद्दीकी को न्यू नेशनल अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर पहुंचे। टीम अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देख हैरान रह गई। ऑपरेशन थिएटर में टीम पहुंची तो वहां पर भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिली।

ओटी में भी सफाई का भी अभाव था। ओटी से लेकर वार्ड तक आक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। सभी सिलेंडर खाली रखे थे। इसके अलावा, जिन चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया गया था, उनमें से कोई भी मौजूद नहीं मिला। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का भी कोई प्रबंध अस्पताल में नहीं था। एसडीएम के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल को सील करा दिया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई