IIT दिल्ली ने बना दी सबसे हल्की और सुविधाओं से लेंस पीपीइ किट

नई दिल्ली। अब सिर्फ 300 ग्राम की वजन वाली व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट कोविड-19 से डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा करेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के शोधकर्ताओं ने इसे तैयार किया है। बाजार में अभी जो पीपीई मौजूद हैं उनका वजन 400 से 500 ग्राम के करीब है। आइआइटी दिल्ली के टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एमिरिटस डॉ एस.एम.इश्तियाक ने डीआरडीओ के कानपुर स्थित डिफेंस मटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डिवेलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (डीएमएसआरडीई) के सहायक निदेशक डॉ बिसवा रंजन ने आरामदायक पीपीई को तैयार किया है। इसे कानपुर की कंपनी जी डी इंटरनेशनल के साथ मिलकर बनाया गया है।

प्रो एस.एम इश्तियाक ने बताया कि यह पीपीई मौजूदा पीपीई से बहुत अलग है और इसमें कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमें इस तरह से फाइबर का उपयोग किया गया है जिससे संक्रमित कण इस पर नहीं ठहर सकते हैं। पानी भी इसमें डलेगा तो वह छलक जाएगा। यह कोविड-19 से डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का बचाव करने में सक्षम है। इसका वजन 300 ग्राम है जो बाजार में अभी मिल रहे पीपीई से बहुत कम है।

आम तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों को करीब 12 घण्टे तक पीपीई पहनकर रहना पड़ता है। इस बीच इस गर्मी के समय में उन्हें काफी परेशानी भी होती है। यह पीपीई काफी आरामदायक है और इसे इस ढांचे में तैयार किया गया है जिससे यह शरीर की गर्मी को भी बाहर भेजेगा। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को गर्मी से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। एक पीपीई किट की कीमत 900 रुपये है।

बाजार में भी इसी कीमत के इर्द गिर्द ही पीपीई किट मिल रही है लेकिन हमारी पीपीई किट में कई सुविधा मौजूद है। प्रो एस.एम इश्तियाक ने बताया कि मैं संक्रमण की बीमारी से बचाव के लिए बनने वाले सुरक्षा उपकरणों में कई वर्षों से शोध कर रहा हूं। हम चाहते थे कि देश को समर्पित पीपीई किट पर शोध कर इसे सीधे बाजार में उपलब्ध कराएं। तीन से चार महीनों से कानपुर की कंपनी के साथ मिलकर इस पीपीई किट को तैयार किया गया है। यह कंपनी 38 वर्षों से टेक्सटाइल तकनीक पर आधारित प्रोडक्ट को तैयार कर रही है। अन्य राज्य भी इसकी मांग करेंगे तो उन्हें भी यह उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 10 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 8 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 10 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 10 views
    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 10 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 20 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार