पानीपत में अवैध गर्भपात दवा की उत्तरप्रदेश से हो रही सप्लाई

पानीपत (हरियाणा)। पानीपत में अवैध गर्भपात दवा की उत्तरप्रदेश से सप्लाई होने का मामला प्रकाश में आया है। गर्भपात की दवाएं शामली और कैराना से सप्लाई हो रही है। वहां से एमटीपी किट की होम डिलीवरी भी हो रही है। शामली में अवैध रूप से गर्भपात के कई मामलों का राजफाश हो चुका है।

यह है मामला

जिले में पिछले छह माह में तीन जगह एमटीपी किट पकड़ी गई। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला क िकिट शामली से आई। जुलाई में भी कच्चा कैंप की महिला का कैराना में झोलाछाप ने अवैध गर्भपात किया था। बच्चादानी में कट लगने से महिला की मौत हो गई।

शामली पुलिस ने झोलाछाप पर कार्रवाई नहीं की। गांव पसीना के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक से 25 एमटीपी किट पकड़ी थी। पता चला यह किट शामली का एक युवक देकर जाता था। अब तक वह युवक भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दो अगस्त को समालखा की महिला ने गर्भपात की दवा खा ली। बच्चादानी में भ्रूण के अंश रह गए। महिला की जान पर बन आई। खानपुर मेडिकल कालेज में आपरेशन के बाद जान बची। पता चला कि यह एमटीपी किट गांव खोजकीपुर के राजेश ने सप्लाई की थी।

आरोपित विक्की ने पुलिस को बताया कि राजेश उत्तर प्रदेश और दिल्ली से किट मंगवाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने आठ बार उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी है और गर्भपात की दवाएं बेचने का राजफाश किया है। सिविल सर्जन डा. विजय मलिक ने कहा कि लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एमटीपी किट बेचने वालों की सप्लाई चेन तोडऩे पर फोकस है। डाक्टरों की टीमें शहर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़