पेट्रोल पंप पर कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

सोनवर्षाराज (बिहार)। पेट्रोल पंप पर कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने डुमरा चौक स्थित गिरीजा पेट्रोल पंप पर की। मौके से 223 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कप सीरफ जब्त की है और चार युवकों को दो मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल के साथ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी सतौर गांव का मनिष कुमार, भवटिया गांव के प्रिंस रौशन उर्फ रौशन झा, डुमरा गांव निवासी गौरव कुमार व कुमार बालाजी है।

यह है मामला

सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरा चौक स्थित गिरजा पेट्रोल पंप के पीछे वाले कमरे में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कप सीरफ है। सूचना के तहत पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। पंप से 223 पीस कफ सिरप की बोतल जब्त की और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़