फिटनेस जिम पर नकली दवाइयों की बिक्री की पर्दाफाश, एक अरेस्ट

गुरुग्राम (हरियाणा)। फिटनेस जिम पर रेड कर नकली दवाइयों की बिक्री की पर्दाफाश किया गया है। यह कार्रवाई गुरुग्राम के औषधि नियंत्रण अधिकारी ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर की। नकली दवा वितरण में शामिल एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि जिम जाने वाले लोगों को अवैध रूप से ग्रोथ हार्मोन, स्टेरॉयड और अन्य नकली दवाइयों की बिक्री की जा रही थी।

यह है मामला

औषधि नियंत्रण अधिकारी अमनदीप चौहान ने पालम विहार निवासी हरिओम (22) को अवैध रूप से नकली दवाएँ बेचने के आरोप में गिरफ़्तार किया। जाँच के दौरान वह न तो दवा बिक्री का चालान दिखा पाया और न ही ज़रूरी वैध खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस दिखा सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इंडियामार्ट प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ग्रोथ हार्मोन वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड को अवैध रूप से पूरी दुनिया में निर्यात किया जाता है।

अधिकारियों ने एक इंजेक्शन की अवैध बिक्री के चलते सेक्टर 31 के फिटनेस जिम में छापेमारी की और आरोपी हरिओम को गिरफ़्तार कर लिया। उसके पास से ग्रोथ हार्मोन दवाओं और स्टेरॉयड इंजेक्शन का एक बड़ा स्टॉक बरामद किया गया। इसमें एक्सपायर हो चुकी दवाएं भी शामिल थीं।

चौहान ने खुलासा किया कि मांसपेशियों को बढ़ाने के इच्छुक बॉडी बिल्डरों को बिना डॉक्टर के पर्चे के यह इंजेक्शन अवैध रूप से बेचा जा रहा था। फिलहाल आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़